वैश्विक शिक्षण एवं नेतृत्व की दिशा में सनबीम स्कूल भदोही के बढ़ते हुए कदम

भदोही। सनबीम स्कूल भदोही के निदेशक अभिषेक बरनवाल ने मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रतिष्ठित आईसी 3 एनरिच प्रोग्राम में सहभागिता की। यह कार्यक्रम डॉ. दीपक मधोक, चेयरमैन, सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस, वाराणसी के मार्गदर्शन एवं श्रीमती भारती मधोक, वाइस चेयरपर्सन के नेतृत्व में आयोजित हुआ।कार्यक्रम में 60 से अधिक देशों के 2,000 से अधिक विद्यालयों और 100 से अधिक विश्वविद्यालयों के शिक्षा जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इस वैश्विक मंच पर शिक्षा, करियर मार्गदर्शन, नवाचार एवं नेतृत्व से जुड़े विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इस अवसर पर सनबीम स्कूल भदोही के निदेशक अभिषेक बरनवाल ने बच्चों के साथ धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई का भी भ्रमण किया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर आधुनिक शिक्षण पद्धतियों एवं शैक्षणिक वातावरण का अवलोकन किया। यह अनुभव वैश्विक ज्ञान, नवाचार एवं शैक्षणिक नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर रहा, जो विद्यार्थियों को भविष्य के लिए बेहतर ढंग से तैयार करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *