गाजीपुर जमानिया। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमानिया विधानसभा क्षेत्र में रथ-कलश यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विधिवत कलश स्थापना कर संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।रथ-कलश यात्रा का शुभारंभ जमानिया दक्षिणी मंडल के ग्रामसभा देवैथा से हुआ। यात्रा देहूड़ी, असैचनपुर और गायघाट होते हुए बड़ेसर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संदीप बिंद ने की। इसके बाद यात्रा जमानिया नगर मंडल में बरुईन मोड़ से प्रवेश कर विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंची।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteरेलवे स्टेशन परिसर स्थित शिव मंदिर, पटखौलीया, कस्बा बाजार स्थित सतुवानी घाट शिव मंदिर तथा पक्का बलुआ घाट स्थित संत रविदास मंदिर में विधिवत कलश स्थापना की गई।नगर मंडल के कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा, महामंत्री राजू पांडे, संतोष पांडे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके बाद रथ-कलश यात्रा जमानिया उत्तरी मंडल के ग्रामसभा भैदपुर से प्रारंभ होकर नूरपुर गोहदा पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी ने की। इस दौरान भाजपा जिला मंत्री पप्पू कुशवाहा, अजय गुप्ता, निपेंद्र उपाध्याय, प्रेमसागर राजभर, भाजपा विधानसभा मीडिया प्रभारी संजीत यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समानता और समरसता की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ना ही संत रविदास जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।