राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा ने की दीपक शर्मा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग

लखनऊ। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ द्वारा जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर मथुरा छाता निवासी दीपक शर्मा के प्रकरण में निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।ज्ञापन में कहा गया कि दीपक शर्मा छाता स्थित शुगर मिल पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। इसके बावजूद उनके साथ विगत दिनों हुई अभद्रता की घटना अत्यंत शर्मनाक है। घटना को लेकर आम जनमानस के साथ-साथ विभिन्न ब्राह्मण संगठनों में भी आक्रोश व्याप्त है।राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ ने प्रशासन से मांग की कि दीपक शर्मा के मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए तथा घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें सजा दिलाई जाए।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ संगठन ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता स्वीकार नहीं की जा सकती।इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नीरज गौड़, जिला मीडिया प्रभारी तपेश पाठक, गोवर्धन अध्यक्ष लाला व्यास, अविनाश शर्मा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *