बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने मोटा महादेव मंदिर परिसर पहुंचकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों द्वारा आयोजित भंडारे में प्रतिभाग किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों को प्रसाद वितरित कर उनकी कुशलक्षेम जानी।जिलाधिकारी ने भंडारा स्थल और आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कांवड़ यात्रियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। भंडारा स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था लगातार दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।इस अवसर पर नगर पालिका के समस्त अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।