ललितपुर। संत शिरोमणि आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के प्रभावक शिष्य मुनि श्री विशद सागर महाराज एवं मुनि शिवसागर महाराज ससंघ का जैन अटामंदिर में प्रभावना पूर्वक चातुर्मास कलश श्रेष्ठीजनों द्वारा पूजन विधान के साथ स्थापित किया। इस मौके पर मुनि विशद सागर महाराज ने चातुर्मास को आत्मकल्याण का अमूल्य अवसर बताते हुए कहा इसमें साधू जहां अपनी तप साधना के माध्यम से परिणामों में विशुद्धि बढाते हैं वहीं श्रावक साधू संगति में स्वाध्याय, प्रवचन के माध्यम से धर्म और नैतिक आचरण से जुडने के संस्कार ग्रहण करते हैं। उन्होने चातुर्मास को श्रावक और साधुओं दोनो के लिए उपयोगी बताते हुए अनुशासित और मर्यादित रहने के लिए सीख दी। मुनि श्री ने कहा गुरू की संगति परमात्मा के मार्ग को प्रशस्त करती है जीवन में संतोष ही वह माध्यम है जिसके द्वारा नर पर्याय की सार्थकता है।धर्मसभा का शुभारम्भ जैन अटामंदिर में धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलित कर श्रेष्ठीजनों द्वारा किया गया। मंगलाचरण वीतराग शासन मण्डल एवं पाठशाला परिवार द्वारा किया गया। इसके उपरान्त आचार्य श्री की संगीतमय पूजन भक्तिपूर्वक महिला मण्डल के संयोजन में हुई जिसमें ब्रहमचारिणी वहिनों के साथ महिला एवं पुरुष मण्डलों ने अर्घ समर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान निर्यापक श्रमणमुनि सुधासागर महाराज के ग्रहस्थ जीवन के अग्रज भ्राता ऋषभ जैन ईशुरवारा को जैन पंचायत द्वारा सम्मानित किया गया।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette
चातुर्मास कलश स्थापना हेतु मुनि श्री को जैन पंचायत अध्यक्ष डा अक्षय टडैया के साथ पदाधिकारियों ने श्रीफल अर्पित कर निवेदन किया। चातुर्मास कलश स्थापना को विधिपूर्वक प्रतिष्ठाचार्य वाल ब्रहमचारी प्रदीप भैया सुयश अशोकनगर द्वारा सम्पन्न कराया।चातुर्मास कलश स्थापना में ज्ञान कलश जैन पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल जैन अंचल परिवार, विद्याकलश करतार चंद मुन्नालाल जैन अभिलाषा परिवार, सुधाकलश सोमचन्द्र राजीव संजीव जैन लकी परिवार द्वारा स्थापित किया गया इसके अतिरिक्त श्रेष्ठीजनों ने भक्ति, आराधना, प्रभावना कलश का पुर्ण्यजन किया। धर्मसभा का संचालन जैन पंचायत के मंत्री कैप्टन राजकुमार जैन एवं आभार मंदिर प्रबंधक मनोज जैन बबीना द्वारा व्यक्त किया गया।इस मौके पर प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, शीलचंद अनौरा, सीए संजीव जैन, सनत जैन खजुरिया, सीए सौरभ जैन, अजय जैन गंगचारी, अजित जैन गदयाना, मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, राजकुमार सराफ, आनंद भागनगर, सुनील सराफ, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, सजल जैन जोली, अमित जैन सराफ, सुमित खजुरिया, दिलीप चौधरी, राजेन्द्र सराफ रज्जन, संजय मोदी, महेन्द्र सराफ वैद्य, पारस मनया, प्रवीण जैन गुरूवर, शशांक जैन एड., अंशुल जैन पहलवान, अनंत सराफ, अजय बरया, मनोज जैन पत्रकार के अतिरिक्त अनीता मोदी, सुधा सिमिरा, राशि जैन, अंजली सराफ, मोहनी कठरया, नीलम कामरा, मंजू जैन, श्वेता जैन, मंजू जैन आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।