बिजनौर। तहसील नजीबाबाद के कवि दुष्यंत कुमार सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिन प्रकरणों में स्थलीय जांच आवश्यक है, उनमें संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और तथ्यात्मक आख्या प्रस्तुत करें।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी आख्या के साथ दर्ज की जाए।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले और कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रहे। अधिकारियों को वर्तमान एवं लंबित शिकायतों का निर्धारित अवधि में मानक के अनुरूप निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 24 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह, परियोजना निदेशक, तहसीलदार सहित अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।