बिजनौर । गोल्डन लायंस क्लब बिजनौर समर्पण द्वारा तीज महोत्सव का भव्य एवं रंगारंग आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। जिला पूर्व अध्यक्ष खुशबू कर्णवाल, शुचि गोयल व प्रेजिडेंट कनक, सेक्रेटरी प्रीति एवं ट्रेजरर दीपाली द्वारा भगवान गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात जिले के सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। सभी बुजर्गों को दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया गया गया । कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह में चार चाँद लगा दिए। तीज के पारंपरिक रंग में सजे इस कार्यक्रम में मनोरंजक खेल, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/ महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सावन क्वीन का ताज खुशबू कर्णवाल को, और तीज क्वीन का ताज नीति सरीन पहनाया गया, जिन्होंने अपनी खूबसूरती, आत्मविश्वास और शानदार अंदाज़ से सभी का दिल जीत लिया। डांस प्रतियोगिता के विजेता नीतू, राशि और विशाखा भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से सबका मन मोहने में सफल रहे। लकी ड्रॉ विजेता खुशबू कर्णवाल रही और समय की पाबंदी विजेता सोनम रही । कार्यक्रम की थीम एवं प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मंच का संचालन पायल द्वारा किया गया ।तीज के कार्यक्रम मे गुंजन, नेहा,दीप्ति,अदिति,अपर्णा,छवि, बरखा,पूजा,स्वाति,सोनम,सीमा, नीति ,नीतू ,पारुल, पायल, दीपाली ,प्रियंका, मोनिका, साक्षी ,अमृता ,प्रीति सदस्य मौजूद रहे ।