नगीना । नगर के मोहल्ला कलालान में मौखा की लकड़ी की टाल के पास रखे विद्युत ट्रांसफार्मर की प्लास्टिक कोटेड केबिल में रविवार की रात आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई और विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। लोगों को लगा कि ट्रांसफार्मर फूंक गया।लेकिन विद्युत विभाग की टीम ने मात्र दो घंटे में ही केबल चेंज कर सप्लाई शुरू करा दी।
read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/ विद्युत वितरण उप खंड नगीना के एसडीओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि न्यूट्रल फेस टच हो जाने के कारण प्लास्टिक कोटेड केबिल में आग लग गई थी।जिसकी वजह से सप्लाई बंद करनी पड़ी थी।टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर प्लास्टिक कोटेड केबिल को बदल दिया और मात्र दो घंटे में ही सप्लाई चालू कर दी गई थी