नगीना । श्री वैश्य लोहिया समाज की महिलाओं ने हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। तीजोत्सव मनाते हुए श्री वैश्य लोहिया समाज की महिलाओं ने घरों एवं अपने निजी बगीचों में झूले डालकर हरियाली तीज के गीत गुनगुनाए। मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा संपूर्ण श्रंगार करते हुए भजनों एवं गीतों के माध्यम से महिलाओं ने सावन के मधुर गीत व सांस्कृतिक नृत्य के साथ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण एक्टिविटी गेम और क्विज रहा।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/क्षत्रिय नगर धामपुर रोड निजी प्रतिष्ठान पर आयोजक रुचि मित्तल के आहवान पर एकत्र हुई दर्जनों महिलाओ ने मनोरमा गुप्ता की अध्यक्षता व संचालन सुरभि गुप्ता के द्वारा हुये तीजोत्सव कार्यक्रम में सुनीता लोहिया, सरिता गुप्ता, मनोरमा गुप्ता, मधु गुप्ता,नीलिमा गुप्ता, नीतू गुप्ता, नीलू गुप्ता, सुरभि गुप्ता, रश्मि जैन, रुचि मित्तल, मुक्ता गर्ग, शिवानी गुप्ता, भारती गुप्ता, शालू गुप्ता,नेहा गुप्ता, प्रिया कंसल. अनामिका कंसल, कविता कंसल, करिश्मा लोहिया, स्वाति जैन माही मित्तल आदि ने झूला झूलते हुए भजन व गीत गुनगुनाते हुए सावन माह के सुहाने मौसम का जमकर आनंद लिया। आयोजक रुचि मित्तल ने अपने निजी प्रतिष्ठान पर तीजोत्सव मनाने पहुंची सभी महिलाओं का जमकर स्वागत किया।