गंज । सावन के सोमवार के महा पावन पर्व पर शिव मंदिर देवलोक कॉलोनी में देवेंद्र सिंह चौहान पत्नी तरलेश्वरी देवी के द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । मंदिर के प्रांगण में भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा । प्रसाद ग्रहण करने के बाद आम जनमानस ने प्राकृतिक चिकित्सा का लाभ उठाया । योगी अनंत योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष योगेश कुमार ,सचिव अनंत कुमार के निर्देशन में डॉ नरेंद्र सिंह एवं सोमदत्त शर्मा ने रोगियों की प्राकृतिक चिकित्सा की ।
read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ एक्यूप्रेशर मसाज एवं दवाइयों का निशुल्क वितरण किया गया । आज उपचार कराने वालों में राजीव चौहान पूनम सैनी हर्ष रेनू सिंह सीमा भानु सुबोध शर्मा प्रवेश देवी ओमवती अंशिका ओजसू गायत्री देवी राम अवतार सुशील कुमार एडवोकेट कल्पना विनोद कुमार सैनी एडवोकेट शिवम् कुणाल ने शिविर का लाभ उठाया ,मंदिर के पुजारी जीतमल भारद्वाज ,पंडित राम अवतार शर्मा ने भक्तों को प्रसाद वितरण किया ।