*फिरोजाबाद*। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा मुख्य अतिथि और मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।जिलाधिकारी ने कहा कि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को प्रभावित करता है। पेट में कीड़े होने से भोजन का पूरा पोषण शरीर को नहीं मिल पाता, जिससे कुपोषण, एनीमिया और रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/उन्होंने निर्देश दिए कि एक से 19 वर्ष तक के सभी लक्षित बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य खिलाई जाए। अभियान के दौरान दवा लेने से छूटे बच्चों के लिए 18 अगस्त को मॉपअप राउंड आयोजित किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा अभियान से वंचित न रहे।मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंचना है। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए शत-प्रतिशत बच्चों को दवा खिलाना सुनिश्चित करें।कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम बदन राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम और विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।