*फिरोजाबाद*। एसआरके डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा ने छात्र-छात्राओं के साथ विभाजन विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारत विभाजन के दौरान हुई त्रासदी, विस्थापन और लोगों के दर्द को याद किया। साथ ही राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व पर विचार रखे गए।सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी विभाजन के दर्द को प्रत्यक्ष रूप से महसूस नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि विद्यालय में कक्षा या सेक्शन बदलने पर बिछड़ने का दर्द महसूस होता है। ऐसे में उन लोगों की पीड़ा समझी जा सकती है, जिन्हें अपना घर, खेत-खलिहान, रिश्ते-नाते और वर्षों पुरानी जड़ें छोड़कर विस्थापित होना पड़ा।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/उन्होंने बताया कि विभाजन के समय दोनों ओर से दो करोड़ से अधिक लोग विस्थापित हुए थे और लाखों लोगों की जान गई। उन्होंने युवाओं से विभाजन की त्रासदी से सीख लेने और देश को बांटने वाली ताकतों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कहा कि समाज में किसी तरह की कटुता नहीं होनी चाहिए, बल्कि देश की एकता और भाईचारे को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है।खाद्य अधिकारी चंदन पांडे ने भी विभाजन के कारण उत्पन्न परिस्थितियों, चुनौतियों और उसके परिणामों की जानकारी विद्यार्थियों को दी। प्राचार्य डॉ. रवि माहेश्वरी और प्रो. डॉ. विजेंद्र मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए।इस दौरान विभाजन विभीषिका पर आधारित दो मिनट की लघु फिल्म दिखाई गई। कार्यक्रम के अंत में अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे मोहनलाल गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रो. एमए सिद्दीकी, डॉ. संतोष यादव, प्रो. रश्मि जैन, डॉ. वंदना सिंह, प्रो. कविता अग्रवाल, डॉ. व्योमेश यादव, प्रो. शहरयार अली, डॉ. अमर प्रकाश, प्रो. एमके अग्रवाल, डॉ. पूनम तोमर, जिला पर्यटन अधिकारी विशाल श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।