*फिरोजाबाद*। रामगढ़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा, दो अवैध तमंचे और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रामगढ़ पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर भीकनपुर तिराहे से हसमत नगर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/ इसी दौरान पुलिस ने अन्सार पुत्र साहबजादे, शहजाद पुत्र कमरूद्दीन और मोना उर्फ हसन पुत्र मोहब्बत अली, निवासी ठेके वाली गली फाजिलगंज, थाना रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का एक फिरोजी रंग का ई-रिक्शा, दो तमंचे 315 बोर और चार जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए। बरामद ई-रिक्शा का पंजीकरण नंबर UP83ET2991 बताया गया है।पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना रामगढ़ में मुकदमा संख्या 490/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं 303(2), 317(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में कार्रवाई की गई है।पुलिस के मुताबिक आरोपी मोना उर्फ हसन के खिलाफ चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वहीं अन्सार के खिलाफ थाना रसूलपुर में भी मुकदमा दर्ज है। शहजाद के खिलाफ भी थाना रामगढ़ में मुकदमा दर्ज बताया गया है।