अनफिट स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 16 का चालान, 2 सीज

बहराइच। बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। ‘मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 अभियान’ के तहत 11 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक जिले में स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।इसी क्रम में परिवहन विभाग (ARTO) और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने 11 से 13 अगस्त तक विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की जांच की। टीम ने डिवाइन ग्रेस इंटर कॉलेज, सेवेन्थ डे इंटर कॉलेज, सेंट नार्बट स्कूल, एम्स स्कूल और ऑल सेंट स्कूल में संचालित वाहनों की गहन जांच की।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/चेकिंग के दौरान वाहनों की फिटनेस, चालक का ड्राइविंग लाइसेंस, आवश्यक कागजात, सुरक्षा उपकरण और फर्स्ट एड किट समेत अन्य व्यवस्थाओं को परखा गया। नियमों का उल्लंघन करने और अनफिट पाए जाने पर अधिकारियों ने 16 स्कूली वाहनों का चालान किया, जबकि गंभीर कमियां मिलने पर 2 वाहनों को सीज कर दिया गया।अधिकारियों ने वाहन चालकों और स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। साथ ही हेलमेट और सीटबेल्ट का प्रयोग, नियंत्रित गति से वाहन चलाने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के लिए जागरूक किया गया।परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

( खबर 006 )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *