बहराइच। रानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया महिपाल सिंह में 12/13 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर जेवरात व नकदी चोरी कर ली। पीड़ित मंशाराम मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सुबह करीब पांच बजे परिवार के जागने पर घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/बक्सा घर से बाहर खेत में पड़ा था और उसमें रखे कपड़े व कागजात बिखरे हुए थे। पीड़ित के मुताबिक गांव निवासी रोशन लाल द्विवेदी के घर में भी चोरी की घटना हुई है। सूचना पर रानीपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305(ए) व 331(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटनाओं के जल्द खुलासे के लिए जांच की जा रही है।