हरदी इलाके में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद

बहराइच ( महसी )l थाना हरदी क्षेत्र में पिछले कई दिनों से ग्रामीणों के बीच दहशत का पर्याय बनी मादा तेंदुआ आखिरकार वन विभाग की टीम के पिंजरे में कैद हो गई। गुरुवार को गंगापुरवा-बाजपेई पुरवा स्थित सतनाम सिंह के फार्म हाउस में लगाए गए पिंजरे में तेंदुए के फंसने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित तरीके से कब्जे में ले लिया।बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से तेंदुए की गतिविधियां देखे जाने के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था। ग्रामीण खेतों की ओर जाने और देर शाम घरों से बाहर निकलने में भी सतर्कता बरत रहे थे।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही थी। इसी क्रम में फार्म हाउस परिसर में पिंजरा लगाया गया था, जिसमें आखिरकार मादा तेंदुआ कैद हो गई।रेंजर मो. शाकिब ने बताया कि पकड़ी गई मादा तेंदुए की उम्र करीब चार वर्ष है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में ले लिया है। अब उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उसे सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।मादा तेंदुए के पकड़े जाने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। कई दिनों से बनी दहशत कम होने से लोगों ने वन विभाग की कार्रवाई पर संतोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के पकड़े जाने से अब क्षेत्र में भय का माहौल काफी हद तक समाप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *