मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गाजीपुर में पुलिस का पैदल मार्च, एंटी रोमियो टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में की सघन चेकिंग

गाजीपुर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत शनिवार को जनपद में पुलिस ने व्यापक जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया।मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी अथवा उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीमों ने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन एवं उपलब्ध पुलिस सेवाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई।वहीं, अभियान के दूसरे चरण में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में गठित एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण और चेकिंग की।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ टीमों ने महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी तथा शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। जनपद में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई गई है।पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की छेड़खानी, उत्पीड़न अथवा असामाजिक गतिविधि की सूचना मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *