20 वर्षों से बदहाल रुकनापुर–डीहा मार्ग, राहगीरों और किसानों की बढ़ी मुश्किलें

बहराइच ( कैसरगंज )। विकास खंड कैसरगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत रुकनापुर खुर्द से डीहा जाने वाला मुख्य आरसीसी मार्ग पिछले लगभग 20 वर्षों से बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क का निर्माण करीब दो दशक पहले हुआ था, लेकिन उसके बाद से अब तक इसकी कोई मरम्मत नहीं कराई गई। परिणामस्वरूप सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है।यह मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसी रास्ते से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (कोटे) का खाद्यान्न गांवों तक पहुंचता है, जिससे ग्रामीणों को राशन लाने-ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा इसी मार्ग पर स्थित साधन सहकारी समिति से किसान खाद और अन्य कृषि सामग्री लेने आते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण उन्हें अतिरिक्त श्रम और समय दोनों खर्च करना पड़ रहा है।read more:https://pahaltoday.com/weavers-to-be-empowered-by-modern-technology-handloom-industry-in-nandganj-gains-new-momentum/गांव के कब्रिस्तान तक जाने का भी यही एक प्रमुख रास्ता है। ऐसे में किसी व्यक्ति के इंतकाल के बाद जनाजे को कब्रिस्तान तक ले जाना भी ग्रामीणों के लिए चुनौती बन जाता है। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब सड़क पर जलभराव और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।मो. जावेद, मेराज अहमद, मो. अलफ़ाज़, जमील अहमद, मो. आरिफ और सईदुर्रहमान सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि रुकनापुर–डीहा मार्ग का शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *