हर घर तिरंगा अभियान: रंगोली में उकेरी ‘150वीं वंदे मातरम्’ की भावना, छात्राओं ने दिया देशभक्ति का संदेश

*फिरोजाबाद*। हर घर तिरंगा-2026 अभियान के तहत दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को ‘150वीं वंदे मातरम् की भावना’ विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रेनू वर्मा के निर्देशन में चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रो. विनीता यादव एवं शालिनी मिश्रा के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में चित्रकला विभाग, बीए, बीकॉम, एनसीसी, रोवर-रेंजर्स और एनएसएस की 27 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने रंगोली के जरिए स्वतंत्रता संग्राम में ‘वंदे मातरम्’ के प्रेरणादायी योगदान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया।प्राचार्या प्रो. रेनू वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और स्वतंत्रता आंदोलन के आदर्शों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette उन्होंने सभी छात्राओं से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शिक्षा शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. विनीता गुप्ता, डॉ. नूतन राजपाल और सुश्री नीतू सिंह शामिल रहीं।प्रतियोगिता में पायल, मंजू और आंसू ने प्रथम, छवि, अंजली, चांदनी एवं रिया ने द्वितीय तथा सैजल और लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जोया, मुस्कान, प्राची और रोशनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।कार्यक्रम में डॉ. शमा बी, डॉ. नम्रता निश्चल त्रिपाठी, डॉ. माधवी सिंह, साक्षी मिश्रा, महाविद्यालय परिवार के सदस्य एवं छात्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे। चित्रकला विभाग की रेखा वर्मा का विशेष सहयोग रहा। अंत में राष्ट्रप्रेम और ‘वंदे मातरम्’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *