सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी की पवित्र कलश बन्दन शोभायात्रा निकाली गई

ललितपुर- जिले के तालबेहट मण्डल भारतीय जनता पार्टी ने आज पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर चल रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की छै सौ पचासवीं जयंती महोत्सव मनाये जाने के अवसर पर आज तालबेहट में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए ।जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत के नेतृत्व में और सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के संयोजन में सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी के गोवर्धन बाराणसी से आयी हुई पवित्र मिट्टी के कलशों की पवित्र कलश बन्दन शोभायात्रा तालाब स्थित श्री हजारिया महादेव मंदिर से प्रारम्भ हुई। शोभायात्रा प्रारंभ होने के पूर्व सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के चित्र का पूजन, माल्यार्पण किया गया।इस अवसर महिला मोर्चा एवं भजन मण्डलियों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी के लिखित भजन गाकर घंटों कीर्तन हुआ तत्पश्चात यात्रा शुरू हुई।यह यात्रा इसके पश्चात
पंथ कोरी समाज मंदिर,डाक बंगला मंदिर,श्री वाल्मीकि मंदिर,से होती हुई श्री महिरावन माता मंदिर पर समापन हुई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव से महापुरुषों का सम्मान करती रही है इसके पूर्व हम लोग अन्य महापुरुषों की जन्म शताब्दी मना चुके हैं ऐसे ही इस बर्ष सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की स्मृति में उनके छै सौ पचासवीं जन्मजयंती के अवसर पर जन्मोत्सव मना रहे हैं जिसके पहले क्रम में पवित्र कलश बन्दन शोभायात्रा निकाली जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि उच्च नेतृत्व के निर्देश पर हम लोग इन यात्राओं को सर्वव्यापी के साथ सर्वस्पर्शी बनाने का कार्य भी कर रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteसदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि इन यात्राओं के पूर्व जहां से भी शोभायात्रा शुरू होने बाली है उस जगह हम सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज जी के लिखे पद एवं भजन गाकर कीर्तन करते हैं इसके बाद सन्त शिरोमणि के पूजन अर्चन के बाद शोभायात्रा शुरू की जाती है उन्होंने कहा कि सन्त शिरोमणि, भक्त कवि मीराबाई के गुरु थे एवं‌ पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब में भी इनकी सैकड़ों रचनाएं संग्रहित हैं।हम लोग सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के पवित्र जीवन परिचय से आमजन को भी विस्तार से परिचित कराने का कार्य करेंगे।पवित्र कलश वन्दन शोभायात्रा के इस अवसर पर सन्त शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के जयकारों से सारा नगर गुंजायमान हो उठा और हर जगह यात्रा का नागरिकों और विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।इस अवसर पर जिला पं अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत,सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, नगर पंचायत अध्यक्ष पुनीत सिंह परिहार मोंटी भैया,मण्डल अध्यक्ष नीरज पटैरिया, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु, क्षेत्रीय अनुसुचित मोर्चा मंत्री मीनू वाल्मिकि,मोनू पश्तोर, दिवाकर चौवे, दीपचंद कुशवाहा, मुकेश वाल्मीकि,ललित अगरिया,रामू खटीक,मिनी जैन,दीपू गोस्वामी,अब्बू पारिया, सुबोध दीक्षित ,हरेन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया, सुरेन्द्र प्रताप सिंह रजक ,दीपक मिश्रा आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *