बाल श्रम के खिलाफ चला विशेष अभियान, होटल-ढाबों व दुकानों पर छापेमारी, संचालकों को दी सख्त चेतावनी

बहराइच ( पयागपुर तहसील )। बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत गुरुवार को पयागपुर कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में प्रशासन ने व्यापक अभियान चलाकर होटल, ढाबा, चाय की दुकानों, गैराज, मैकेनिक की दुकानों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान तहसीलदार पयागपुर अंबिका चौधरी के नेतृत्व में बाल श्रम उन्मूलन टीम एवं पुलिस बल ने संयुक्त रूप से कई स्थानों पर छापेमारी कर कार्यरत बाल श्रमिकों का चिन्हांकन किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों पर काम कर रहे बच्चों के संबंध में जानकारी जुटाई और संचालकों को बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) कानून के प्रावधानों से अवगत कराया। टीम ने स्पष्ट किया कि 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से किसी भी प्रकार का श्रम कराना कानूनन अपराध है तथा किशोर श्रमिकों से भी प्रतिबंधित कार्य कराना दंडनीय है।तहसीलदार अंबिका चौधरी ने होटल, ढाबा, दुकान और मैकेनिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी भी प्रतिष्ठान पर छोटे बच्चों से काम कराते हुए पाया गया तो संबंधित संचालक के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/उन्होंने कहा कि बच्चों का स्थान विद्यालय है, न कि कार्यस्थल। प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक बच्चा शिक्षा से जुड़े और बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराई को पूरी तरह समाप्त किया जाए।बाल श्रम उन्मूलन टीम के अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं किसी बच्चे से मजदूरी कराई जा रही हो तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अभियान के दौरान कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया और संचालकों को बाल श्रम कानूनों के प्रति जागरूक भी किया गया।इस संयुक्त अभियान में तहसीलदार पयागपुर अंबिका चौधरी, बाल श्रम उन्मूलन टीम के अधिकारी तथा पुलिस विभाग के जवान मौजूद रहे। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि बाल श्रम के विरुद्ध इस प्रकार की छापेमारी आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *