बहराइच ( विशेश्वरगंज )। गुरुवार को विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुजरा निवासी भानू वर्मा के खेत पर ग्राम स्तरीय मानसून गन्ना बुवाई कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सी.ओ 5-13235 गन्ना प्रजाति की मानसून बुवाई कर किसानों को उन्नति खेती के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में मैजापुर चीनी मिल के डीजीएम (केन) पी.के. प्रभात, एजीएम (केन) सी.पी. सिंह, उप गन्ना प्रबंधक प्रदीप कुमार चौहान तथा क्षेत्र के सहायक गन्ना अधिकारी आर.पी. गंगवार एवं राहुल कुमार शर्मा मौजूद रहे।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/अधिकारियों ने किसानों को मानसून काल में गन्ना बुवाई के लाभ, उन्नत बीज प्रजातियों के चयन, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, समय पर सिंचाई, खरपतवार नियंत्रण तथा वैज्ञानिक विधि से गन्ना उत्पादन बढ़ाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही शरदकालीन गन्ना बुवाई में अधिक उत्पादन एवं बेहतर गुणवत्ता प्राप्त करने के लिए कोलख-14201 एवं सीओ-0118 जैसी उन्नत प्रजातियों को अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया।कार्यक्रम में बाबूराम वर्मा, पूर्व प्रधान जलालुद्दीन, रूद्दल वर्मा, किस्मत अली, दिनेश प्रताप, कुलदीप गोबरे सहित क्षेत्र के अनेक किसान उपस्थित रहे।