बलिया।सरकारी देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे बलिया कलक्ट्रेट में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।इसके साथ ही जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को दिया। ग्रामीणों ने कहा कि बलिया-मनियर मुख्य मार्ग पर घोंघा चट्टी हनुमान मंदिर के बगल में सरकारी देशी शराब की दुकान स्थित है।कहा कि यहां प्राचीन शिव मंदिर है। जहाँ पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रधालु (महिला, बच्चे, बुजुर्ग) दर्शन पूजा अर्चना हेतु है।बगल में ही महाविद्यालय, ब्रम्ह आश्रम तथा मुख्य बाजार है। जहाँ प्रतिदिन आम जनता की भारी भीड़ भाड़ रहती है, एवं बच्चे बच्चियां एवं महिलायें भारी संख्या में बाजार के लिए आती है। उक्त शराब की दुकान के कारण क्षेत्रवासियों के अन्दर काफी आक्रोश है तथा मंदिर में दर्शन करने आने वाली महिलाओं व श्रध्दालुओ कालेज जाने वाली छात्राओं तथा बाजार आने-जाने वाले आम नागरिकों को असामाजिक तत्वों एवं शराबियों के अभद्र व्यावहार, गाली गलौज और शोर शराबो का सामना करना पड़ता है। इससे क्षेत्र का शांत व धार्मिक माहौल दूषित हो रहा है। तथा सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। आबकारी नियमों के अनुसार भी धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानो के निकट शराब की दुकान का संचालन अनुचित है।ऐसे में जनहित, धार्मिक आस्था तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस देशी शराब की दुकान को यहाँ से हटाकर किसी उचित स्थान पर स्थानान्तरित करने के लिए तहसील प्रशासक व आबकारी विभाग को तत्काल निर्देश देना अति आवश्यक है। जिससे जनता का आक्रोश शांत हो सके एवं क्षेत्र मे शान्ति सुख बहाल हो सकें।इस मौके पर विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय साहनी,अर्जुन बिन्द,मनीष कुमार साहनी,भोला साहनी,विनोद कुमार साहनी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल रहे।बलिया।read more:https://pahaltoday.com/sikh-council-pays-tribute-to-shaheed-udham-singh/सरकारी देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे बलिया कलक्ट्रेट में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।इसके साथ ही जिलाधिकारी को सम्बोधित पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को दिया। ग्रामीणों ने कहा कि बलिया-मनियर मुख्य मार्ग पर घोंघा चट्टी हनुमान मंदिर के बगल में सरकारी देशी शराब की दुकान स्थित है।कहा कि यहां प्राचीन शिव मंदिर है। जहाँ पर प्रतिदिन सैकड़ों श्रधालु (महिला, बच्चे, बुजुर्ग) दर्शन पूजा अर्चना हेतु है।बगल में ही महाविद्यालय, ब्रम्ह आश्रम तथा मुख्य बाजार है। जहाँ प्रतिदिन आम जनता की भारी भीड़ भाड़ रहती है, एवं बच्चे बच्चियां एवं महिलायें भारी संख्या में बाजार के लिए आती है। उक्त शराब की दुकान के कारण क्षेत्रवासियों के अन्दर काफी आक्रोश है तथा मंदिर में दर्शन करने आने वाली महिलाओं व श्रध्दालुओ कालेज जाने वाली छात्राओं तथा बाजार आने-जाने वाले आम नागरिकों को असामाजिक तत्वों एवं शराबियों के अभद्र व्यावहार, गाली गलौज और शोर शराबो का सामना करना पड़ता है। इससे क्षेत्र का शांत व धार्मिक माहौल दूषित हो रहा है। तथा सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। आबकारी नियमों के अनुसार भी धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानो के निकट शराब की दुकान का संचालन अनुचित है।ऐसे में जनहित, धार्मिक आस्था तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस देशी शराब की दुकान को यहाँ से हटाकर किसी उचित स्थान पर स्थानान्तरित करने के लिए तहसील प्रशासक व आबकारी विभाग को तत्काल निर्देश देना अति आवश्यक है। जिससे जनता का आक्रोश शांत हो सके एवं क्षेत्र मे शान्ति सुख बहाल हो सकें।इस मौके पर विकासशील इंसान पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय साहनी,अर्जुन बिन्द,मनीष कुमार साहनी,भोला साहनी,विनोद कुमार साहनी सहित सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल रहे।