1942 के शहीदों की विरासत पर संकट, बापू भवन टाउन हॉल के जीर्णोद्धार की मांग, नहीं तो 17 अगस्त से अनशन

बलिया।जनपद की ऐतिहासिक विरासत और 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़ी यादों को बचाने के लिए सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने जिला प्रशासन से मांग की है। सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के सदस्यों ने बलिया के ऐतिहासिक धरोहर बापू भवन टाउन हाल के मैदान को सही कराने को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित मांगपत्र सिटी मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा को दिया।संगठन के सदस्यों ने कहा कि अगर 16 अगस्त तक मांग नहीं मानी जाती है तो 17 अगस्त को अनशन पर बैठेंगे।सागर सिंह राहुल ने कहा कि 19 अगस्त 1942 को इसी ऐतिहासिक बापू भवन टाउन हॉल से बलिया की स्वतंत्रता की घोषणा की गई थी। इसी की याद में हर साल 19 अगस्त को “बलिया बलिदान दिवस” हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।कहा कि पिछले कुछ वर्षों से इस ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े कार्यक्रम धीरे-धीरे कम हो रहे हैं और बापू भवन टाउन हॉल की स्थिति भी बद से बदतर होती जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/9-militants-arrested-in-manipur-weapons-and-6-ieds-recovered/ हर साल 19 अगस्त को निकलने वाली प्रभात फेरी बारिश के कारण टाउन हॉल के सामने कीचड़ और पानी भर जाने से मुख्य रास्ते के बजाय किनारे के रास्ते से निकलने को मजबूर है। जैनेन्द्र पाण्डेय मिंटू ने कहा कि 1942 में हमारे क्रांतिकारी इसी मुख्य मार्ग से तिरंगा लेकर अंदर आए थे और सभा को संबोधित किया था। ऐसे में कीचड़ वाले रास्ते से प्रभात फेरी निकालना शहीदों के सम्मान के बिल्कुल विपरीत है।संगठन के सदस्यों ने मांग किया कि बापू भवन टाउन हॉल के प्रांगण में मिट्टी-राबीस डालकर ग्राउंड ऊंचा किया जाए और 25 से 30 मीटर मेन गेट से बापू भवन गेट तक पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि प्रभात फेरी सम्मान के साथ मुख्य रास्ते से निकल सके। संगठन के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि 16 अगस्त तक यह कार्य नहीं कराया गया तो 17 अगस्त से सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के नेतृत्व में इसी बापू भवन टाउन हॉल के कीचड़ वाले प्रांगण में अनशन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक साहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *