यूपी: अगस्त और सितंबर में जुलाई से भी कम हो सकती है प्रदेश में बारिश

 लखनऊ :  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दूसरे चरण (अगस्त-बर) के लिए वर्षा और तापमान का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार,अगस्त और सितंबर के दौरान प्रदेश सहित देश भर में सामान्य से कम बारिश का आसार है।वर्षा दीर्घकालिक औसत के 94 प्रतिशत से कम रहने की संभावना है। इसकी वजह से अधिकांश हिस्सों में बारिश कम हो सकती है।हालांकि, उत्तरी हिस्सों और पूर्वी व पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद है।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/अगस्त महीने के दौरान भी कुल बारिश सामान्य से कम रहने का अनुमान है।पूर्वोत्तर के सीमित इलाकों को छोड़कर ज्यादातर जगहों पर बारिश की कमी महसूस की जा सकती है।इसकी वजह से अधिकांश हिस्सों में अगस्त के दौरान मासिक औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। केवल उत्तर-पश्चिम व मध्य के कुछ हिस्सों और उससे सटे प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में यह सामान्य या उससे कम हो सकता है। देश के ज्यादातर हिस्सों में रात का औसत तापमान (न्यूनतम तापमान) सामान्य या सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *