दुकान पर दबंगई का वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र। सोशल मीडिया पर दुकान पर दबंगई और गुंडई का वीडियो वायरल होने के बाद करमा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन भी सीज कर दिया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को थाना करमा क्षेत्र के एक दुकान पर दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जांच में विशाल सिंह उर्फ विपुल सिंह निवासी पटैला थाना करमा की संलिप्तता पाए जाने पर उसे शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के मद्देनजर बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। इसके साथ ही आरोपी के कब्जे में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह, कांस्टेबल मोहित द्विवेदी की टीम ने की। पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और दबंगई करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *