याकूबपुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से सफाई कराने का वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने जताया विरोध

खेड़ा अफगान क्षेत्र के मजरा याकूबपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में स्कूली बच्चे विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाते और कूड़ादान उठाकर सफाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों ने बच्चों से सफाई कार्य कराए जाने पर आपत्ति जताई है। सोमवार को वायरल हुए इस वीडियो के बाद ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीण अंकुर कुमार, दीपक खुराना, अभिषेक कुमार और बिट्टू खेवाड़िया सहित अन्य लोगों का कहना है कि विद्यालय में बच्चों का मुख्य उद्देश्य शिक्षा ग्रहण करना है। उनसे सफाई का कार्य कराना उचित नहीं है।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/…………….उन्होंने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए शिक्षा विभाग से मामले की जांच कराने की मांग की है। वहीं, इस संबंध में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनुराधा ने बताया कि शिक्षा विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार विद्यालय में चल रहे गतिविधि (एक्टिविटी) कार्यक्रम के तहत बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साफ-सफाई संबंधी गतिविधियां कराई जाती हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन अलग-अलग बच्चों की सहभागिता से विद्यालय की साफ-सफाई एवं अन्य गतिविधियां कराई जाती हैं, जो कार्यक्रम का हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *