ट्रैक्टर चालक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल

मामूली कहासुनी के बाद एक ट्रैक्टर चालक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित अल्ताफ ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बीराखेड़ी मार्ग से गुजर रहा था। उसके आगे चल रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार के अचानक ब्रेक लगाने से उसे भी अपना ट्रैक्टर रोकना पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रही घास की गटरी वाली एक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और गटरी सड़क पर गिर गई। अल्ताफ ने बाइक और घास की गटरी उठाने में मदद भी की। अल्ताफ के अनुसार इसके बावजूद बाइक सवार उससे नाराज हो गया और उसे रुकने की धमकी दी। अल्ताफ वहां से ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ गया। आरोप है कि गांव रंधेड़ी के पास कई बाइक पर सवार आठ-सात युवकों ने उसका पीछा कर ट्रैक्टर रुकवा लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज की और धार्मिक आधार पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करते हुए उसके साथ मारपीट की।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/…………….उसने बताया कि एक युवक ने उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया, जिसके बाद सभी ने लात-घूंसों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अल्ताफ ने घटना की सूचना अपने परिजनों और डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी इन्द्रेश कुमार चैहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *