रोडवेज बस और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में युवक  घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

बहराइच (पयागपुर )। पयागपुर थाना क्षेत्र में गल्ला मंडी के पास रविवार को रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पयागपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, काधी कुइयां निवासी शैलेंद्र तिवारी पुत्र रमाशंकर अपनी मोटरसाइकिल से पयागपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गल्ला मंडी के निकट बहराइच की ओर से आ रही अनुबंधित रोडवेज बस से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शैलेंद्र तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उनका एक पैर भी फ्रैक्चर हो गया।
घटना की सूचना पर पयागपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी पयागपुर भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।read more:https://pahaltoday.com/delay-in-justice-leads-to-failure-of-justice-prof-vijay-tiwa
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर यातायात को सुचारु कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *