पटियाला में भी चमकी पयागपुर की बेटी, निशानेबाज आकृति शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

  बहराइच ( पयागपुर तहसील )। बहराइच जिले की होनहार निशानेबाज आकृति शर्मा ने अपनी प्रतिभा का एक बार फिर लोहा मनवाते हुए पटियाला में आयोजित 33वीं डिस्ट्रिक्ट शूटिंग श्रृंखला के टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। भोपाल में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद यह उनकी लगातार दूसरी बड़ी उपलब्धि है।
पयागपुर तहसील के ग्राम पैतौरा निवासी तथा भारतीय सेना में सूबेदार किशन कुमार शर्मा की पुत्री आकृति शर्मा वर्तमान में पटियाला स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा हैं। वह मार्च 2025 से 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग का नियमित और कड़ा अभ्यास कर रही हैं।read more:https://pahaltoday.com/road-development-in-farrukhabad-gains-momentum-comprehensive-review-of-action-plan-for-2026-27/इससे पूर्व भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में आकृति ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान हासिल किया था और भारतीय टीम के ट्रायल के लिए भी क्वालीफाई किया था। अब पटियाला में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन की निरंतरता बनाए रखी है।आकृति की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव पैतौरा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवार के सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, शानू शर्मा, योगेंद्र शर्मा और लालिंदर शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आकृति का लक्ष्य भारतीय टीम का हिस्सा बनकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीतना है। क्षेत्र के लोगों ने भी उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *