डॉ. रितेश मलिक को ‘चिकित्सा विभूषण सम्मान’ से सम्मानित, चिकित्सा उद्यमिता के क्षेत्र में सबसे युवा सम्मानित डॉक्टरों में शामिल

नई दिल्ली। डॉक्टर्स डे के अवसर पर 1 जुलाई को आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने प्रख्यात मेडिकल एंटरप्रेन्योर डॉ. रितेश मलिक को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उद्यमिता के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘चिकित्सा विभूषण सम्मान’ से सम्मानित किया।इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्वी दिल्ली से सांसद श्री हर्ष मल्होत्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।डॉ. रितेश मलिक इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करने वाले सबसे युवा चिकित्सा उद्यमियों हैं। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात अपना करियर ( Innovation) और चिकित्सा उद्यमिता (Medical Entrepreneurship) को समर्पित किया तथा तकनीक और नवाचार के माध्यम में महत्वपूर्ण योगदान दिया।उनकी उपलब्धियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिली है। वर्ष 2016 में उनका चयन Forbes Asia 30 Under 30 की प्रतिष्ठित सूची में हुआ तथा वर्ष 2018 में उन्हें Fortune India 40 Under 40 में स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, World Economic Forum ने उन्हें भारत से Young Global Leader के रूप में चयनित किया। वे Innov8 के संस्थापक हैं तथा Plaksha University की स्थापना से जुड़े संस्थापक सदस्यों में भी शामिल रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/prerna-yatra-organized-on-mangal-pandey-martyrdom-day-and-bankim-chandra-chattopadhyays-death-anniversary/यह सम्मान न केवल डॉ. रितेश मलिक की व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रमाण है, बल्कि भारत में चिकित्सा, तकनीक और उद्यमिता के संगम को नई दिशा देने वाले उनके दूरदर्शी योगदान की भी पहचान है।इस गौरवपूर्ण अवसर पर उनके माता-पिता डॉ. रवि मलिक, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ, तथा डॉ. रेनू मलिक, वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है कि चिकित्सा के क्षेत्र में नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से भी देश और समाज की महत्वपूर्ण सेवा की जा सकती है।डॉ. रितेश मलिक ने इस सम्मान को अपने परिवार, सहयोगियों और शुभचिंतकों को समर्पित करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और समाज के प्रति अपने दायित्व को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *