चिलकाना। भीषण गर्मी के बीच सरसावा रोड स्थित बस स्टैंड के समीप ठंडे मीठे पानी की छबील लगाकर राहगीरों एवं आमजन को शीतल जल वितरित किया गया। गर्मी में ठंडा पानी मिलने से लोगों ने राहत महसूस की और इस सेवा कार्य की सराहना की। छबील के दौरान लोगों ने उत्साह के साथ राहगीरों को मीठा ठंडा पानी पिलाया। बड़ी संख्या में यात्रियों एवं राहगीरों ने छबील पर पहुंचकर पानी ग्रहण किया। इस अवसर पर एकता जन सेवा समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में जल सेवा का विशेष महत्व है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छबील लगाकर मीठे पानी का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और राहगीरों की सेवा करना समाज के प्रति जिम्मेदारी है।read more:https://pahaltoday.com/the-film-bolo-radhe-radhe-has-the-power-to-shake-our-soul-along-with-entertainment-ravi-bhatia/उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में सहयोग, मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं।इस मौके पर संजय कुमार, सुशील उपाध्याय, मनोज कुमार, हिमांशु, अशोक, रवि आदि मौजूद रहे। सभी ने सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।