भाजपा नेता अनिल सिंह पुंडीर ने खोला जनसंपर्क कार्यालय, विस चुनाव की तैयारी

देवबंद। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के बीच देवबंद की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेता ठाकुर अनिल सिंह पुंडीर ने पार्टी से विधानसभा टिकट की दावेदारी के साथ देवबंद के इंडस्ट्रियल एरिया में जनसमस्याओं के समाधान के लिए अपने कार्यालय का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी रही, जबकि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी करोड़ों कार्यकर्ताओं का संगठन है और किसी एक व्यक्ति की बपौती नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग 25 वर्षों तक लगातार जीतने का दावा करते हैं, वे गलतफहमी और अहंकार का शिकार हैं। पार्टी टिकट उसी को देगी, जिसे कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता पसंद करेगी। उन्होंने कहा कि ठाकुर अनिल सिंह पुंडीर एक मजबूत नेता हैं और उन्हें सर्वसमाज का समर्थन प्राप्त है।read more:https://pahaltoday.com/after-hearing-the-arguments-of-advocate-girish-srivastava-and-examining-the-file-sufficient-grounds-for-bail-were-found/ उनके कार्यालय से किसानों, मजदूरों और आम जनता की समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य शशि त्यागी ने आरोप लगाया कि देवबंद में एक अहंकारी नेता ने वर्षों तक कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया और फर्जी मुकदमे दर्ज कराए। उन्होंने कहा कि अब जनता ऐसे रवैये का जवाब देने के लिए तैयार है। भाजपा जिला अध्यक्ष मेलाराम पवार और सहारनपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष हरीश मलिक ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं और आवाज को पार्टी हाईकमान तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में मास्टर विजेंद्र चैधरी, अरविंद राणा, विकास त्यागी, दीपक राज सिंघल, ठाकुर सुरेंद्र पाल एडवोकेट सहित अनेक वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता मेलाराम पवार ने तथा संचालन पूर्व भाजपा जिला मंत्री पंकज त्यागी ने किया। इस अवसर पर राम ठाकुर, रिच्छू सिंह राणा, राघव पुंडीर, रोहित कौशिक, आचार्य वासुदेव, कान्हा राणा, सत्य राणा, विकास पुंडीर, बिट्टू गुर्जर, विजेंद्र सिंह, अमरीश राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजक ठाकुर अनिल सिंह पुंडीर ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। समारोह में उमड़ी हजारों समर्थकों की भीड़ और लगे जय श्रीराम के नारों ने देवबंद की सियासत में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *