चिलकाना। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिलकाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खनन सामग्री का अवैध परिवहन कर रहे पांच वाहनों को सीज कर दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई पठेड़-टोडरपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान की। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बिना रॉयल्टी के खनन सामग्री ले जा रहे वाहनों को पकड़ा।read more:https://pahaltoday.com/the-book-vijay-purush-se-rashtraphari-rajnath-singh-will-be-released/उन्होंने बताया कि पकड़े गए वाहनों में चार ट्रकध्डंपर और एक ट्रैक्टर शामिल हैं। सभी वाहनों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। मामले की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।