सिरौलीगौसपुर-बाराबंकी।भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य के पति मनोज सोनी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान चलाया।सोमवार की सुबह स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत रामपुर भवानीपुर और सैदनपुर में आयोजित किया गया। रामपुर में सफाई कर्मचारियों को किट भी वितरित की गईं।ग्राम पंचायत सैदनपुर के पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय परिसर में खंड विकास अधिकारी सिरौलीगौसपुर संजीव कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान रियाज मसूद और उमेश निगम सहित अन्य लोगों के साथ मनोज सोनी ने झाडू लगाकर सफाई कार्य किया।read more:https://pahaltoday.com/literature-scattered-on-the-street/ सभी ने श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।ग्राम पंचायत रामपुर भवानीपुर के प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाई स्कूल परिसर में भी स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी मनोज मिश्रा, ग्राम प्रधान मोहम्मद नियाज, ग्राम विकास अधिकारी मनीष शुक्ला, अनस नसीम और कोटेदार सहित अन्य लोगों ने झाडू लगाकर परिसर की सफाई की।