जल जीवन मिशन से लेकर नहरों की बदहाली तक: किसानों ने सीडीओ के सामने रखीं 12 सूत्रीय मांगें 

पथरहिया, विकास भवन पथरहिया स्थित सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की अध्यक्षता में किसान संवाद बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन उप कृषि निदेशक विकेश पटेल ने किया। इस दौरान सिंचाई, बिजली, सहकारिता, वन, स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जनपद के सभी ब्लॉकों से आए किसानों ने खरीफ सीजन से पहले अपनी समस्याएं और मांगें अधिकारियों के सामने रखीं। किसानों ने सबसे पहले गेहूं खरीद में आ रही दिक्कतों का मुद्दा उठाया। कहा कि क्रय केंद्रों पर बोरों की कमी है और भुगतान में देरी हो रही है। मांग की गई कि गेहूं खरीद में पारदर्शिता रखी जाए और किसानों को समय से भुगतान किया जाए।read more:https://pahaltoday.com/educational-tours-will-develop-mutual-interaction-and-memory-power-among-students-sunil-singh/जल जीवन मिशन बना दिखावा: किसान   किसानों ने प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि हर घर नल योजना के तहत गांवों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। भीषण गर्मी में नल सूखे पड़े हैं और लीकेज की समस्या बनी हुई है। किसानों ने मांग की कि लीकेज दुरुस्त कर हर घर तक समय से पानी पहुंचाया जाए। नहरों-जलाशयों की मरम्मत पर जोर   आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों ने नहरों की सफाई और मरम्मत की मांग प्रमुखता से रखी। किसानों का कहना था कि सभी नहरों की क्षतिग्रस्त पटरियों की मरम्मत व हेड से टेल तक सफाई कराई जाए ताकि टेल तक पानी पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *