लालगंज (मिर्जापुर), शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी रोगी खोजी अभियान के अंतर्गत आज लालगंज में चौपाल लगाकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत हाई रिस्क गांवों सोनवर्षा, बसही कला, खजुरी, मानिकपुर, रानीबारी, नदनी, धंसडा, राजा बामी, राजपुर, तेंदुआकला, पगार, ददरी आदि में हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन से स्क्रीनिंग की गई। अधीक्षक डॉ. संजय सिंह ने बताया कि दो सप्ताह से लगातार खांसी, बुखार या वजन घटने वाले संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।read more:https://pahaltoday.com/warning-of-indefinite-strike-from-may-26/
वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक शमीम अहमद ने कहा कि जनसहयोग से लालगंज ब्लॉक को टीबी मुक्त बनाया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. योगेश दुबे ने कहा कि नियमित दवा से टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है।