लालगंज, रायबरेली। कस्बे के बहु प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लालगंज के सीनियर और जूनियर वर्ग के बच्चों का शैक्षिक भ्रमण संपन्न हुआ। कक्षा-09 से कक्षा-12 सीनियर छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण नैनीताल,जिम कार्बेट नेशनल पार्क,गर्जिया टेंपल,नैनी लेक,नैना देवी मंदिर,कैंची धाम तथा कक्षा-6 से कक्षा-8 के छात्रों को लखनऊ स्थित बहु प्रसिद्ध ट्रेंपलिन पार्क एवं यूपी दर्शन में एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण प्रशासनिक सचिव सिद्धार्थ और प्रबंधक शांतनु सिंह के दिशा निर्देशन और देख रेख में सकुशल संपन्न हुआ।शैक्षिक भ्रमण के सम्बन्ध में प्रबंध निदेशक सुनील सिंह ने बताया कि शैक्षिक भ्रमण से छात्रों के अंदर आपसी सहयोग की भावना बढ़ेगी,मेल-जोल का बढ़ावा होगा,कल्पना शक्ति,स्मरण शक्ति और अपने स्थानीय परिवेश का अन्य जगहों से तुलनात्मक अध्ययन कर सकने में सक्षम हो सकेंगे।विद्यालय प्रबंधन की ओर से शैक्षिक भ्रमण को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए हर संभव व्यवस्था की गई,जिससे छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।read more:https://pahaltoday.com/nhm-employees-protested-by-wearing-black-bands-at-chc-myorpur/
उल्लेखनीय है कि बीएमपीएस प्रबंधन छात्रों के चतुर्मुखी विकास के लिए हर संभव प्रयत्न कर रहा है इसी कड़ी में शैक्षिक भ्रमण की व्यवस्था की गई।शैक्षिक भ्रमण को सुचारु रूप से संपन्न कराने में प्रधानाचार्य अभिषेक रंजन, बी.एन.यादव,प्रीतिश्रीवास्तव,ओम शिव यादव,संदीप सिंह, अंजली गुप्ता,कल्पना सिंह, निधि सिंह,रजनी सोनी, लता सिंह,ममता सिंह,वंदना यादव,नेहा सैनी,पूजा चौरसिया,श्रेया मिश्रा, अवंतिका,मीनाक्षीसिंह,
अविनाश साहू आदि का विशेष योगदान रहा।