भदोही। मिशन शक्ति फेज-5.0 द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान के तहत जनपदीय पुलिस द्वारा ग्राम, कस्बा, मौहल्ला, शिक्षण संस्थानों इत्यादि पर भ्रमण एवं चौपाल लगाए जा रहे हैं। जहां छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, वूमेन पावर लाइन-1090, यूपी-112, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।read more:https://pahaltoday.com/sampoorna-samadhan-diwas-today-district-magistrate-will-listen-to-public-problems-in-sevrai-tehsil/इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, गुड टच एवं बैड टच की पहचान, उनके अधिकारों तथा महिला संबंधी अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्हें बताया गया कि बस, रास्तों एवं सार्वजनिक स्थलों पर मनचलों एवं शोहदों द्वारा छेड़खानी की घटना होने पर भयभीत न हों, बल्कि तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 पर शिकायत दर्ज कराएं। निकटतम थाने पर जाकर एफआईआर दर्ज कराएं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक एवं इंस्टाग्राम आदि का सावधानीपूर्वक उपयोग करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महिलाओं एवं बालिकाओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्वयं नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वीमेन पावर लाइन , 181 वीमेन हैल्पलाइन , 112 पुलिस आपातकालीन सेवा , 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 101 अग्निशमन सेवा व 1930 साइबर हेल्पलाइन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई।