गांजा तस्करी गैंग का सक्रिय सदस्य एवं गैंगस्टर गिरफ्तार 

भदोही। जनपद में आपराधिक गतिविधियों में गिरोह बनाकर अवैध गांजा की तस्करी जैसा जघन्य अपराध में संलिप्त गैंग का सक्रिय एक सदस्य एवं गैंगस्टर को गोपीगंज थाना की पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफतार कर जेल भेज दिया। शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए गोपीगंज थाना की पुलिस द्वारा गैंग लीडर एवं उसके सक्रिय सदस्य सहित कुल 4 अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। आज धारा 3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम गैंग का सक्रिय सदस्य एवं गैंगस्टर धीरेंद्र कुमार पटेल पुत्र दयाराम पटेल उर्फ गयाप्रसाद पटेल निवासी चकहौदा थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज को ज्ञानपुर मार्केट से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह संगठित अपराधिक गिरोह अन्तर्परिक्षेत्रीय स्तर पर सक्रिय है। जो अपने तथा अपने गिरोह के सदस्यों के आर्थिक, भौतिक एवं अनुचित दुनियावी लाभ के लिए गिरोह बनाकर लाभ प्राप्त करने के लिए अवैध गांजा की तस्करी जैसा जघन्य अपराध करता है। इनके भय व दहशत से समाज का कोई भी व्यक्ति उनके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराने अथवा गवाही देने का साहस नहीं जुटा पाता है।read more:https://pahaltoday.com/the-administrations-bulldozers-were-used-against-illegal-encroachments-and-government-land-in-several-tehsils-was-freed-from-encroachment/ इनका स्वछन्द रूप से विचरण करना समाज एवं लोकहित में नही है। 10 अक्टूबर 2025 को थाना औराई पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से स्विफ्ट डिजायर कार में 20 किलोग्राम नाजायज गांजा, गांजा क्रय- विक्रय से प्राप्त 2,51,500 रुपए नगद बरामद कर थाना औराई पर धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट एवं 19 मार्च 2026 को औराई पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त के कब्जे से तीन बैंग में 28 किग्रा 362 ग्राम गांजा, 6000 रुपए नगदी गांजा विक्री का, 4 एन्ड्रायड मोबाइल एक मारुति सुजुकी कार बरामद हुआ था। धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर किया गया। गिरफ्तार गैंगस्टर अभियुक्त पर जनपद भदोही एवं प्रयागराज में कुल 18 मुकदमे दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *