महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखकर की पूजा

भदोही। महिलाओं ने अपने पतियों की दीर्घायु के लिए शनिवार को वट सावित्री व्रत रखा। इस अवसर पर ज्ञानपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं पीपल के वृक्ष के नीचे एकत्रित होकर विधि-विधान से पूजा करती दिखीं।read more:https://pahaltoday.com/dm-takes-strict-action-against-negligence-in-pm-surya-ghar-yojana-directs-disposal-of-pending-loan-files-within-three-days/
इस दौरान व्रती महिलाओं ने पीपल के पेड़ पर कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की और वट सावित्री व्रत कथा का श्रवण किया। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत के पालन से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है, साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। इस दौरान पंडित रविंद्रनाथ दुबे ने बताया कि महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना से यह व्रत रखती हैं। आज हरिहरनाथ मंदिर में महिलाओं ने पीपल के वृक्ष के नीचे बैठकर पूजन-अर्चन किया और फिर परिक्रमा की। उन्होंने बताया कि यह भी बताया कि आज शनि अमावस्या भी है। दोनों तिथियों का एक साथ होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। जहां एक ओर महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए वट सावित्री व्रत रख रही हैं, वहीं शनि अमावस्या के कारण पीपल के वृक्ष के नीचे पूजन करने से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं और मानव जीवन के समस्त दुख-दरिद्र का हरण करते हैं। जिले भर में आज सुबह से ही महिलाओं द्वारा वट सावित्री व्रत की पूजा उत्साहपूर्वक की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *