बाराबंकी। जिले में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती धूधाम से मनाई गई। लोगों ने उन्हें फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान महाराणा प्रताप की वीरता, त्याग और दृढ़ संकल्प को याद किया गया। बताया गया कि उन्होंने सभी धर्मों का सम्मान करते हुए मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। शनिवार को शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप के सुपुत्र युवा समाजवादी नेता अविरल कुमार सिंह ने मातृभूमि के रक्षक वीर शिरोमणि महान योद्धा महाराणा प्रताप सिंह की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शीश झुकाते हुए उन्हें नमन किया। जयंती के अवसर पर सभासद ताज बाबा राईन, विनोद यादव, तारिक जिलानी, हशमत अली गुड्डू, हाजी जाहिद, ओवेस सलमानी, मो आसिफ सरताज राईन ने अविरल कुमार सिंह का माल्यार्पण करके उन्हें तलवार भेंट की। इस मौके पर सपा के युवा नेता अविरल कुमार सिंह ने युवाओं और बुजुर्गों से 2027 के चुनाव को लेकर अभी से संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।read more:https://pahaltoday.com/indian-red-cross-societys-blood-donation-on-world-red-cross-day/उन्होंने कहा कि गांव-गांव और क्षेत्र स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाना होगा, ताकि समाजवादी पार्टी को फिर से सत्ता में लाया जा सके। उन्होंने बताया कि मातृभूमि की रक्षा करने हेतु अपना जीवन अर्पण करने वाले वीरता और दृढ़ संकल्प के प्रतीक महान योद्धा महाराणा प्रताप ने सभी धर्मों का सम्मान करते हुए उन्होंने भारत माता की रक्षा के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया। हमेशा गरीबों मजलूमों की मदद को हमेशा खड़े रहे। उन्हीं के बताए हुए रास्ते पर चलकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने सभी जाति धर्म के लोगों का हमेशा सम्मान किया है और आगे भी करते रहेंगे। इस मौके पर मौजूद लोगों में अखण्ड प्रताप सिंह, सुरेश गौतम, निर्भय सिंह, हफीज सलमानी, जावेद राईन शुभम पटेल, दिवाकर वर्मा, संतोष रावत, मोबिन राईन, शाहरुख राईन, शेफ राइन, खुर्शीद राईन, गुलजार रजा, अनुराग, विपिन वर्मा, अंशु यादव, विकास यादव, मनीष यादव, हृदय यादव आदि तमाम लोगों ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।