युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप से सीख लेनी चाहिए: पंकज सिंह

बाराबंकी। आज की युवा पीढ़ी को महाराणा प्रताप से सीख लेनी चाहिए। यह बात प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को स्थानीय होटल रॉयल रिलाइट के सभागार में भाजपा नेता एवं पूर्व एमएलसी हरगोबिंद सिंह द्वारा आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयन्ती समारोह में कही। कार्यक्रम के दौरान वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण किया गया। वहीं प्रख्यात कवियों ने वीर रस की कविताओं से पूरे समारोह में जोश पैदा कर दिया। इस मौके पर विधायक पंकज सिंह ने आगे कहा कि देश के क्रांतिकारियों ने कम संसाधनों में भी मुगलों और अंग्रेजों को धूल चटाने का कार्य किया। पूर्व हरगोबिंद सिंह के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम कि शुरूआत मुख्य अतिथि पंकज सिंह को स्थानीय लोगों द्वारा प्रतिक चिन्ह तलवार के रूप में भेट कर की गयी। इस दौरान उन्होंने कहा की महाराणा प्रताप की यह प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को सदैव यह याद दिलाती रहेगी कि जो अपने सम्मान की रक्षा करता है, वही इतिहास में अमर होता है। महाराणा प्रताप भारत के स्वाभिमान, आत्मबल और देशभक्ति के अमर प्रतीक हैं। उन्होंने दिखाया कि कठिन परिस्थितियों में भी जो राष्ट्र और धर्म के प्रति अडिग रहता है, वही सच्चा वीर कहलाता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रसेवा और चरित्रबल की राह अपनाएं। वहीं एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष राज्यमंत्री सतीश चंद शर्मा ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल योद्धा नहीं, बल्कि नीति, धर्म और जनसेवा के आदर्श पुरुष थे। एमएलसी अंगद सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन साहस, आत्मसम्मान और संघर्ष की प्रेरणा देता है।read more:https://pahaltoday.com/bku-protests-against-smart-meters/हमें समाज में एकता और सहयोग की भावना बढ़ाकर उनके आदर्शों को आगे ले जाना होगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामसिंह वर्मा, उ.्र अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, युवा भाजपा नेता विपुल सिंह, अजय सिंह गुरूजी, शरदराज सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द मौर्य, संतोष सिंह, श्रीओम सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *