भदोही। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी भदोही शाखा द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महाराजा चेत सिंह चिकित्सालय ज्ञानपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 12 यूनिट रक्तदान किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय पर आयोजित विश्व रेडक्रॉस दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डीएम शैलेश कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया।read more:https://worldtrustednews.in/surprise-inspection-by-chief-development-officer/
इस दौरान डीएम ने कहा कि युद्ध और आपदा के समय रेडक्रॉस की महत्वपूर्ण भूमिका है। रेडक्रॉस सेवा भावना से आपदा और युद्ध के समय कार्य करता है। रेडक्रॉस को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से पिछड़े समाज के हर वर्ग तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए। उनके उन्नयन के लिए रेडक्रॉस को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस शासन और जनता के बीच सेतु का काम कर रही है। जनपद में रेडक्रॉस द्वारा जो कार्य किया जा रहे हैं वह प्रशंसनीय हैं। इस अवसर पर डीएम ने 100 क्षय रोग पीड़ितों को रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से पोषण आहार वितरित किया। क्षय रोग पीड़ितों के शीघ्र स्वस्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि दवा और नियमित पोषण आहार से शीघ्र स्वस्थ्य लाभ होगा। जनपद में रेड क्रॉस सोसाइटी एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से 2000 से अधिक पोषण पोटली का वितरण किया जा चुका है। सीएमओ डॉ.संतोष कुमार चक ने कहा कि रेडक्रॉस के कार्यों में चिकित्सा विभाग हर तरह से सहयोग करेगा।
इस मौके पर सीडीओ बालगोविंद शुक्ल, हरेंद्र प्रताप सिंह, मो.इरशाद खां, डॉ.ओपी शुक्ला, डॉ.विवेक श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, एमआई खां, सौरभ जायसवाल, डॉ.आरएन सिंह, डॉ.राजेश कुमार, श्वेता जायसवाल, डॉ.जया त्रिपाठी, मनीष मिश्र, अखिलेश शुक्ला, मुकेश कुमार, मनोज कुमार यादव, प्रमोद दुबे, डॉ.जयप्रकाश, रामपाल, अनिल कुमार दुबे, सुषमा, संध्या मौर्य, डॉ.घनश्यामदास गुप्ता, माबूद खां आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।