सिग्नल टावर पर किसने लगाया तीसरी आंख का पहरा?

मुजफ्फरपुर। हाजीपुर रेलखंड पर सराय स्टेशन के पास एक सिग्नल टावर पर संदिग्ध हाईटेक इंटरनेट प्रोटोकॉल कैमरा मिलने से हड़कंप मच गया है। इस गंभीर सुरक्षा चूक के सामने आने के बाद पूरे देश में रेलवे सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आरपीएफ, एटीएस, एसटीएफ और खुफिया एजेंसियां संयुक्त रूप से जांच में जुट गई हैं। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि इस कैमरे का इस्तेमाल किसी आतंकी नेटवर्क द्वारा रेलवे की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए किया जा रहा था। आरपीएफ महानिदेशक ने देशभर के अधिकारियों को सतर्कता बढ़ाने और विशेष निगरानी के लिए 12 सूत्रीय निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पूर्व मध्य रेल के सभी पांचों मंडलों में स्टेशन परिसरों, सिग्नल टावरों और पटरियों के पास लगे कैमरों की गहन जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी कैमरे रेलवे द्वारा ही लगाए गए हों।read more:https://pahaltoday.com/tractor-and-bike-along-with-stolen-trolley-recovered-two-vicious-thieves-arrested/समस्तीपुर और सोनपुर सहित विभिन्न रेल मंडलों के प्रबंधकों से इस संबंध में तत्काल रिपोर्ट मांगी गई है। रेलवे इंटेलिजेंस और आर्मी इंटेलिजेंस भी इस मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है। आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम नेतृत्व संभालते हुए यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हाईटेक कैमरा वहां कब और किसने लगाया। रेलवे के संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। रेल पुलिस ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस कांड की हर पहलू से जांच करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *