बारिश के बाद सड़क पर गहरा गड्ढा, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठने लगे सवाल’

गंगोह। तीतरो मार्ग का फरवरी माह में चैड़ीकरण कराया गया था, लेकिन हाल ही में हुई बारिश के बाद सड़क पर गहरा गड्ढा हो जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। यह मार्ग भारी वाहनों के साथ-साथ कांवड़ यात्रियों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। शुक्रवार सुबह बुद्ध विहार कॉलोनी जाने वाले रास्ते के निकट तीतरो मार्ग पर सड़क का एक हिस्सा धंसा हुआ दिखाई दिया। इस दौरान मार्ग पर राहगीरों और वाहनों का आवागमन जारी था। गनीमत रही कि सड़क धंसने से कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन गहरे गड्ढे के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/ स्थानीय दुकानदार दिलशेर, निन्ना, अरविंद सहित अन्य लोगों ने गड्ढे के आसपास ईंटें लगाकर उसे चिन्हित किया, ताकि वाहन चालक और राहगीर सावधान रह सकें। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान इस मार्ग पर वाहनों और श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है, ऐसे में सड़क की स्थिति ठीक करना बेहद जरूरी है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के जेई मीनाक्ष सिंह ने बताया कि उन्हें सड़क धंसने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़क को ठीक करा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *