राज्य स्तरीय युवा संसद में महजबीन अंसारी का दमदार प्रदर्शन, जमानियां के हिन्दू पीजी कॉलेज का बढ़ाया मान

गाजीपुर जमानियां। क्षेत्र के हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय की मेधावी छात्रा महजबीन अंसारी ने राज्य स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर महाविद्यालय और जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।जानकारी के अनुसार, महजबीन अंसारी ने प्रथम चरण में आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व क्षमता और तार्किक अभिव्यक्ति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया था। इसी उपलब्धि के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता के लिए किया गया।read more:https://pahaltoday.com/bjp-workers-celebrated-their-election-victory-by-distributing-sweets/
यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम 1 से 3 मई तक विधानसभा, लखनऊ में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश भर से चयनित प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। महजबीन अंसारी ने युवा संसद के मंच पर सामाजिक, लोकतांत्रिक एवं जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावशाली प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विशेष बात यह है कि महजबीन अंसारी केवल एक प्रतिभाशाली छात्रा ही नहीं, बल्कि ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों तथा संवेदनशील विषयों पर उनकी पकड़ और लेखन शैली उन्हें अलग पहचान दिलाती है। कम उम्र में उनकी सक्रियता और अभिव्यक्ति क्षमता युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।महाविद्यालय के प्राचार्य ने छात्रा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महजबीन ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल संस्थान बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।
वहीं महाविद्यालय परिवार एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम अधिकारियों ने भी महजबीन अंसारी की सफलता को जनपद के लिए गर्व का विषय बताते हुए उन्हें बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *