निजी गोदामों का एसडीएम ने किया निरीक्षण, दिये निर्देश

सिरौलीगौसपुर-बाराबंकी। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने मंगलवार को क्षेत्र के आधा दर्जन निजी बाड़ों और गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खरीद से संबंधित वैध दस्तावेज न दिखा पाने पर उन्होंने बाड़ा संचालकों के प्रति नाराजगी व्यक्त की और सभी प्रोपराइटरों को तलब किया है।निरीक्षण टीम में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज के साथ नायब तहसीलदार आशुतोष उपाध्याय, मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रमोद द्विवेदी, सप्लाई इंस्पेक्टर सुनील कुमार और कोतवाली बदोसराय पुलिस शामिल थी। टीम ने बदोसराय, मरकामऊ और रसूलपुर स्थित निजी बाड़ों और गोदामों की जांच की।जांच के दौरान, उपजिलाधिकारी ने बाड़ों के प्रोपराइटरों से अनाज खरीद से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे।read more:https://khabarentertainment.in/we-will-raise-the-issue-of-corporate-jihad-in-parliament-and-implement-terms-and-conditions-for-companies-dr-medha-kulkarni/मौके पर मौजूद कोई भी प्रोपराइटर आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद उपजिलाधिकारी ने सभी प्रोपराइटरों को दस्तावेजों के साथ तलब किया है। टीम ने बाड़ों में रखे गए अनाज की बोरियों की गिनती भी करवाई।उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज ने बताया कि बिना वैध दस्तावेज के अनाज का भंडारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि दस्तावेज न दिखाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और नियम विरुद्ध खरीद में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।उपजिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जिन लोगों ने गेहूं, सरसों और अन्य अनाज की खरीद की है, उन्हें बुधवार तक अपने दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से बाड़ा संचालकों में हड़कंप मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *