फतेहपुर-बाराबंकी। कस्बा क्षेत्र में बीती रात बेखौफ चोरों ने पुलिस के गश्त दावों की पोल खोलकर रख दी है। अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपयों के सोने-चांदी के जेवरात और अलमारी में रखी नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो घर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।read more:https://khabarentertainment.in/saffron-flag-hoisted-at-shyama-prasads-birthplace-bjp-to-form-government-in-bengal-for-the-first-time/
मालूम हो कस्बा फतेहपुर क्षेत्र के मोहल्ला नालापार दक्षिणी वार्ड नं-5 निवासी राकेश क्षेत्र के एक सरकारी गोदाम पर पल्लेदारी का काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी रजनी व उनके दो बेटे रवि व मोहित के साथ उनकी दोनों पत्नियां व बड़ी बेटी सोनी दामाद राका उसी घर में में संयुक्त रूप से रहते हैं। बीते सोमवार की देर रात सन्नाटे का फायदा उठाकर चोरों ने घर में धावा बोल दिया.चोरो ने इतनी सफाई से चोरी को अंजाम दिया कि घर में सो रहे किसी भी सदस्य को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे जब बेटी सोनी सोकर उठी तो कमरों में रखा सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा देखकर बदहवास होकर चीखने चिल्लाने लगी। भारी शोर सुनते ही पूरा परिवार जब कमरे में पहुंचा तो कोहराम मच गया और परिजनों को चोरी होने की जानकारी हुई। चोरी गई संपत्ति की फेहरिस्त इतनी लम्बी थी कि इसे देखकर पुलिस के होश उड़ गए। पीड़ित राकेश कुमार के कथनानुसार चोरों ने घर के कोने-कोने को खंगालकर क़रीब 6 लाख के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया है। शातिर अज्ञात चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे नगद 40 हजार रुपए, आधा किलो चांदी की तीन जोड़ी पायल, सोने की झुमकी, सोने की माला, चांदी के फूल, 6 जोड़ी चांदी की बिछिया, पांच अंगूठी चांदी की, एक सोने की नथुनी व अंगूठी व कपड़े सहित अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। कस्बे में हुई इस चोरी ने पुलिस महकमे पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। इस संबंध में चैंकी प्रभारी अजय पांडेय ने बताया, प्रथम दृष्टया चोरी की घटना संदेहास्पद लग रही है। वही पुलिस घटना से से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है जल्द ही घटना का खुलासा करते हुए इसमें शामिल लोगों को उनके अंजाम तक पहुंचा दिया जाएगा।