कलेक्ट्रेट में समग्र विकास योजनाओं पर हुई समीक्षा बैठक

सोनभद्र। जनपद के समग्र एवं संतुलित विकास को गति देने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में घोरावल के विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।read more:https://khabarentertainment.in/vitamin-d-and-future-brain-health-in-middle-age-a-study-based-analysis-dr-archita-mahajan/
बैठक में जनपद एवं विधानसभा क्षेत्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। खासतौर पर सड़कों के निर्माण एवं चैड़ीकरण, पुलों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण, सड़क सुरक्षा उपाय, क्षतिग्रस्त मार्गों और पुलों की मरम्मत तथा आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाने के विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को जोड़ने वाले संपर्क मार्गों के विकास, जर्जर पुलों के पुनर्निर्माण, दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा खराब सड़कों की शीघ्र मरम्मत को प्राथमिकता देने की मांग रखी। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों का गंभीरता से परीक्षण कर उनकी उपयोगिता के आधार पर व्यावहारिक और प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने प्रांतीय खंड, निर्माण खंड, निर्माण खंड-2 एवं पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंताओं को निर्देशित किया कि सभी प्रस्तावों का स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता तय करें और समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न होने दें। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने चेतावनी दी कि विकास कार्यों में लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद के समग्र विकास के लिए सभी विभागों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे आम जनता को बेहतर यातायात सुविधा और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *